Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
  • पौड़ी

छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

RNS
RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

पौड़ी। चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में बीते माह अज्ञात युवक के छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट की घटना सामने आई थी। पुलिस ने आरोपित को पकडऩे में सफलता हासिल की है। दरअसल, राजस्व क्षेत्र होने के कारण इस मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया था। थाना सतपुली पुलिस प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में पूरे मामले की तफ्तीश की गई। छात्रा ने आरोपित को पहली बार देखा था। इससे उसकी पहचान करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ सदर पौडी वंदना वर्मा ने बताया कि जांच-पड़ताल और छात्रा द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार पूछताछ कर सोमवार को आरोपित मंगल सिंह रमोला(42 वर्ष) ग्राम बुरसोली, पोस्ट धरासू तहसील चौबट्टाखाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की निशानदेही पर घटना के दिन के खून से सने कपड़े गांव के पास स्थित श्मशान घाट से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि नशे की हालत में उसने घटना को अंजाम दिया था। वो लडक़ी को पहले से नहीं जानता था।
आरोपित के खिलाफ सतपुली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि जांच टीम में एसआइ कैलाश चंद्र सेमवाल, लक्ष्मी सकलानी, कॉन्स्टेबल देशराज, कुलदीप, प्रकाश, निशा, रचना शामिल रहे।

छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के बाद पत्थर से हमला कर किया घायल

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल जाने से पहले होगा शिक्षकों का कोरोना टेस्ट
Next: परिसंपत्तियों को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोई विवाद नहीं : सीएम योगी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.