Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूल जाने से पहले होगा शिक्षकों का कोरोना टेस्ट
  • देहरादून

स्कूल जाने से पहले होगा शिक्षकों का कोरोना टेस्ट

RNS
RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

ऋषिकेश। दिवाली की छुट्टी के बाद स्कूल जाने से पहले शिक्षकों को कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही वे कक्षा में छात्रों को पढ़ा सकेंगे। पौड़ी सीएमओ ने चेकपोस्ट पर ही अनिवार्य रूप से शिक्षकों के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डा. मनोज शर्मा राजकीय स्टेट एलोपैथिक अस्पताल लक्ष्मणझूला पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने गीता भवन में बने कोविड सेंटर में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिये। कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के लिए एक और ट्रूनट मशीन उपलब्ध कराने की बात कहीं। सीएमओ ने कहा कि अब दिवाली के बाद छुट्टी खत्म होने वाली है और स्कूल खुलने जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षक डूयटी पर लौटेंगे। इसलिये कोविड की रोकथाम को पौड़ी जिले की सभी सीमाओं पर शिक्षकों का अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट होगा, ताकि कोई कोरोना संक्रमण स्कूलों तक न पहुंच पाए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही शिक्षक स्कूल में छात्रों को पढ़ा सकेंगे। उन्होंने चेकपोस्टों पर कोविड जांच शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि सीएमओ ने कोरोना जांच की सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब अस्पताल को तीसरी ट्रूनट मशीन मिलेगी। इससे कोरोना सैंपलिंग में तेजी आएगी। निरीक्षण के दौरान डा. स्मिता, नितिन, सरीफ, अनिरूद्ध, ललित जखमोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में आज कोरोना से 9 लोगों की मौत, 243 संक्रमित मिले आज, जानिए अपने जिले का हाल
Next: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.