Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के बाद पत्थर से हमला कर किया घायल
  • देहरादून

छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के बाद पत्थर से हमला कर किया घायल

RNS INDIA NEWS 22/10/2020
rns featured image new

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में दिन दहाड़े दलित छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। आरोप है कि दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित युवक ने छात्रा के सिर पर पत्थर से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीडि़त छात्रा के पिता ने इस संबंध में राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव के बस स्टॉप पर दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश किया गया। छात्रा चौबट्टाखाल राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आई थी। छात्रा के पिता ने बताया महाविद्यालय चौबट्टाखाल से लौटते हुए गांव के समीप बने बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन खींचकर सडक़ से नीचे झाडिय़ों की ओर ले गया। यहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित युवक ने उसे घायल कर दिया। इस दौरान छात्रा बुरी तरह घायल हो घई। छात्रा के पिता ने बताया कि बस स्टैंड पर घायल अवस्था में पड़ी उनकी बेटी कुछ जान-पहचान वाले लोगों ने घायल हालत में देखा और जानकारी दून में रह रही उनकी बड़ी बेटी को दी। पीडि़ता के पिता ने बताया कि जान-पहचान के उन्हीं लोगों ने छात्रा को नौगांवखाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर घायल होने की बात कहकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर स्वजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाए हैं। पीडि़ता के पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि स्वजनों की शिकायत मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री कर्मचारी ने की फांसी लगा आत्महत्या
Next: लोगों के हाथ में पैसा दिए बिना अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा : चिदंबरम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.