Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोसाइटी में शामिल किए जाने का ईएसआई कर्मचारियों ने किया विरोध
  • देहरादून

सोसाइटी में शामिल किए जाने का ईएसआई कर्मचारियों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

देहरादून। कर्मचारी राज्य बीमा योजना संयुक्त संघ ने सोसाइटी गठन का विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने सोमवार से काली पट्टी बांध कर विरोध जताने का ऐलान किया। सोसाइटी गठन के फैसले को कर्मचारी विरोधी फैसला करार दिया। संघ पदाधिकारियों की रविवार को अनुराग नर्सरी कांवली में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। अध्यक्ष डा. पूनम वर्मा ने कहा कि शासन के सोसाइटी गठन का फैसला समझ से परे है। सोसाइटी गठन को लेकर दूसरे राज्यों में जो भी प्रयास हुए हैं, वे सभी विफल साबित हुए हैं। सोसाइटी गठन कर कर्मचारी हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। ये तक नहीं बताया जा रहा है कि विभाग के तहत सोसाइटी बनाई जा रही है या सोसाइटी में ही विभाग का विलय किया जा रहा है। विभाग और सोसाइटी साथ साथ काम करेंगे या विभाग समाप्त किया जा रहा है, इस पर भी स्थिति साफ नहीं हो रही है। इसे लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। महासचिव बरकत अली ने कहा कि सोसाइटी गठन के बाद कर्मचारियों को वेतन भत्ते, पेंशन, जीपीएफ, पेंशन, गोल्डन कार्ड का लाभ कैसे दिया जाएगा। ढांचे के तहत स्वीकृत पदों को रखे जाने का भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है। ढांचे के पद सोसाइटी में रहेंगे भी या नहीं, ये भी तय नहीं है। कहा कि जब मौजूदा स्टाफ ने ही काम करना है, तो सोसाइटी गठन का क्या लाभ है। बेहतर होता की डिस्पेंसरियों का आधुनिकीकरण किया जाता। सभी कर्मचारियों की नियुक्ति राज्य सरकार की सेवा शर्तों के अधीन हुई है। सोसाइटी बनने के बाद कर्मचारियों को रखे जाने पर क्या पुरानी सेवा शर्तें ही लागू होंगी या सोसाइटी अपनी सेवा, शर्तें लागू करेगी, ये भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। कहा कि सोसाइटी बना कर मृतक आश्रितों को अनुकंपा पर मिलने वाली नियुक्ति का लाभ नहीं मिलेगा। कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाएगा। सिर्फ संविदा, आउटसोर्स पर ही काम कराया जाएगा। नियमित नियुक्ति बंद हो जाएगी। इसके विरोध में सोमवार से काली पट्टी बांध कर विरोध जताया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष प्रवीन उनियाल, जगतराम थपलियाल, मनोज नेगी, जीसी नौटियाल, अभिषेक आर्य, राजेश कुमार, अजय टम्टा, नीतू शाह, भूपेंद्र, राम सिंह नेगी, अनिता कंडारी, रंजना देवी, गजेंद्र पाल, नेहा, महेंद्र पुंडीर, राकेश खत्री, मार्तण्डराम, आशीष नौटियाल, धीरज आहूजा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार बावर सेवावृत कर्मचारी मंडल की नई कार्यकारिणी गठित
Next: आरोपियों को छोड़ने पर लोगों ने लगाया रोड पर जाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.