Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरोपियों को छोड़ने पर लोगों ने लगाया रोड पर जाम
  • देहरादून

आरोपियों को छोड़ने पर लोगों ने लगाया रोड पर जाम

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। मायाकुंड में पांच लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार के महिला और पुरुष सदस्यों से मारपीट कर दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस पर इन आरोपियों को कार्रवाई के बगैर ही छोड़ने का आरोप लगाते हुए परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ देहरादून रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी सड़क पर धरना देकर आक्रोश दिखाया। रविवार को मायाकुंड निवासी अविनाश पोरवाल परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। बताया कि शनिवार रात उनके घर में पड़ोस के युवकों समेत पांच लोग घुस आए। उन्होंने बेटी, पत्नी और उनसे जमकर मारपीट की। किसी तरह से दो युवकों को उन्होंने पकड़ लिया। जबकि, तीन मौके से फरार होने में कामयाब रहे। आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस एक घंटे देरी पहुंची। दोनों युवकों को पुलिस की हिरासत में देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। दावा किया कि, पुलिस ने कार्रवाई के बगैर ही उन्हें कोतवाली से छोड़ दिया। गुस्साए परिवार के सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ दोपहर करीब एक बजे देहरादून रोड जाम कर दी। उन्होंने सड़क पर ही धरना देते हुए प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग दो बजे परिवार के सदस्यों ने सड़क को जाम रखा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें पेश आई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया, इसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जाम खोला। एसएसआई दर्शन काला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोसाइटी में शामिल किए जाने का ईएसआई कर्मचारियों ने किया विरोध
Next: राशिफल 28 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.