Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने किया सम्मानित
  • देहरादून

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) अधिकारी अनिल सती को सम्मानित किया। उनको यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पहली बार प्रेस क्लब ने जनसम्पर्क के क्षेत्र में किसी ब्यक्ति को सम्मानित किया है। प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि आईईसी अधिकारी अनिल सती ने समय-समय पर मीडिया के साथ संवाद कर स्वास्थ्य विभाग की अनेक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है। वह पिछले 16 वर्षों से विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल सती ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जनता के बीच पुल का काम किया है। इन योजनाओं का लाभ सुदूर गांव के लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने अनिल सती के प्रयासों की सराहना की। प्रेस क्लब महामंत्री विकास गुसाईं ने कहा सभी पत्रकार साथियों को अनिल सती का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि सभी सरकारी विभागों में जनसम्पर्क विभाग को मजबूत किये जाने की आवश्यकता है ताकि स्वास्थ्य विभाग की तरह सरकार के सभी विभागों की विभन्न योजनाओं की जानकारी समय पर आम जनमानस तक पहुँच सके। उन्होंने प्रेस क्लब को स्वास्थय विभाग दुआरा समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आईईसी अधिकारी अनिल सती ने कहा कि जनसंपर्क का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं यदि आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने इसके लिए मीडियाकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह केवल मीडिया के साथ समन्वय करते हैं, योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है।
गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी दो पुरस्कार मिल चुके हैं। वह अपने कार्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। अनिल सती स्वास्थ्य विभाग में आईईसी के अलावा राज्य तपेदिक सेल और उत्तराखंड एडस नियंत्रण कार्यक्रम में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही अनिल सती जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यशालाएं व जन जागरूकता कार्यक्रम कराते रहते हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, संप्रेक्षक मनोज जयाड़ा, सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार मंगेश कुमार, पत्रकार रमन जायसवाल, अवधेश नौटियाल, दयाल बिष्ट, सन्दीप नेगी आदि प्रमुख पत्रकार साथी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड्स के मानसिक सशक्तिकरण हेतु पहल कार्यशाला का आयोजन
Next: हेलीकॉप्टर से होगी टपकेश्वर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.