Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चे देश का भविष्य, सुरक्षा देना परिवार व समाज की जिम्मेदारी: रेखा आर्य
  • देहरादून

बच्चे देश का भविष्य, सुरक्षा देना परिवार व समाज की जिम्मेदारी: रेखा आर्य

RNS INDIA NEWS 11/07/2023
rns featured image new

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ऑनलाइन सेवाओं व इंटरनेट के अत्याधिक उपयोग से बच्चों के ऑनलाइन शोषण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी सुरक्षा करना परिवार व समाज की जिम्मेदारी है। प्रिंस चौक स्थित होटल सिद्धार्थ में एक दिनी ऑनलाइन बाल यौन शोषण व उससे सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि रेखा आर्य ने कहा कि एक देश के रूप में हमें बच्चों के विरुद्ध हिंसा और यौन उत्पीडन के प्रति शून्य सहनशीलता की अवधारणा विकसित करनी होगी। बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल देने के लिए सभी संस्थाओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को एकजुट होना होगा। आज जिस प्रकार से तकनीक का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, भले ही वह लाभदायक है लेकिन बच्चो में कहीं न कहीं उसका दुष्परिणाम भी दिख रहे हैं। ऐसी कार्यशालाएं जागरुकता के लिए जरूरी हैं। अन्य वक्ताओं ने भी ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उससे बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विचार रखे। डीजीपी अशोक कुमार ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर आम जनता व पुलिस को समान रुप से सतर्क रहने व किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करने का सुझाव दिया। डीआईजी लॉ एंड आर्डर पी रेणुका ने पोक्सों धाराओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश ओपी सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ.गीता खन्ना, आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरीश चंद सेमवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, डीएसपी साइबर एक्सपर्ट अंकुश मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिल्मों के साथ वेब सीरीज को भी सब्सिडी दे सरकार
Next: सरकार से की गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.