Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फिल्मों के साथ वेब सीरीज को भी सब्सिडी दे सरकार
  • देहरादून

फिल्मों के साथ वेब सीरीज को भी सब्सिडी दे सरकार

RNS INDIA NEWS 11/07/2023
rns featured image new

देहरादून। फिल्म कलाकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से उत्तराखंड में फिल्मों के साथ वेब सीरीज की शूटिंग को भी सब्सिडी देने की मांग की। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष व प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने उत्तराखंड में सांस्कृतिक केंद्र के साथ ही रिसर्च सेंटर बनाने का भी सुझाव दिया। सीएम आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के दौरान फिल्म कलाकारों ने कहा कि राज्य में वेब सीरीज को सब्सिडी देने से यहां फिल्म जगत से जुड़े लोगों का और आकर्षण बढ़ेगा। सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने को मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग को फिल्मकारों का रुझान तेजी से बढ़ा है। यहां सांस्कृतिक केंद्र के साथ ही रिसर्च सेंटर भी तैयार किया जाए। देहरादून में बनाए गए सांस्कृतिक केंद्र में लिटरेचर फेस्टिवल के साथ वर्कशॉप का आयोजन भी किया जा सकता है। कहा कि उत्तराखंड पर आधारित विभिन्न कहानियों और यहां की कला संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की दिशा में भी प्रयास करने होंगे। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को देवभूमि आने को आकर्षित कर रहा है। राज्य में शूटिंग को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। फिल्म जगत से जुड़े लोगों के जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उन सुझावों को पूरी गंभीरता से लिया जाता है। इस अवसर पर कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़े सुधीर पाण्डे, शालिनी शाह, प्रवीन काला, अमित जोशी, राजेश शाह, वरूण ढौंढियाल, गौरव मौजूद रहे। सीएम ने सभी कलाकारों को सम्मानित भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी का झांसा देकर ठगी में पुलिस के कर्मी समेत पर दो पर मुकदमा
Next: बच्चे देश का भविष्य, सुरक्षा देना परिवार व समाज की जिम्मेदारी: रेखा आर्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.