Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सोना चमकाने के नाम पर तीन तोला सोना ले उड़े टप्पेबाज
  • ऊधम सिंह नगर

सोना चमकाने के नाम पर तीन तोला सोना ले उड़े टप्पेबाज

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। सोना चमकाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। जिसमे टप्पेबाजों ने एक महिला का लगभग तीन तोला सोना उड़ा लिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी की तलाश की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में शारदा बिहार वार्ड नम्बर 18 निवासी विभा कुमारी ने कहा कि वह यहां किराए के मकान में रहती है। 22 जून को साढ़े ग्यारह से सवा बारह बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति उनके गेट पर आया और गेट खटखटाने लगा। जब वह बाहर आई तो आरोपी ने बाहर से ही अपना कार्ड पकड़ाया और आरोपी के बार बार कहने पर उसे लॉबी में बुला लिया। आरोपी ने कहा कि वह बर्तन और जेवर चमकाने का काम करता है। चाहे तो वह डेमो देख सकती हैं। उन्हीने पाजेब और बिछिया दी जिसे आरोपी ने चमका दिया। बाद में आरोपी के कहने पर उसने दो अंगूठी और दो तोले का मंगलसूत्र दे दिया। आरोपी ने एक लिफाफा दिया और कहा कि इसे दस मिनट बाद खोलना तब तक यह चमक जाएगा। आरोपी वहां से चला गया। जब उसने दस मिनट बाद लिफाफा खोला तो उसमें कंकड़ पत्थर थे। पीड़ित ने कहा कि उसे शक है कि आरोपी दो लोग थे जिसमें एक घर के बाहर भी खड़ा था। पीड़िता ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को पकड़कर सोने की बरामदगी की मांग की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। शीघ्र आरोपी गिरफ्तात होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने किया खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण
Next: युवक ने परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोगों को मारा, फिर गोली मारकर की खुदकुशी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.