Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डीएम ने किया खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण
  • बागेश्वर

डीएम ने किया खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 24/06/2023
rns featured image new

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ताम्र उद्योग जिले का पारंपरिक उद्योग रहा है। इसे बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा। इस उद्योग के बढ़ने से जहां रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी वहीं पलायन पर भी रोक लगेगी। जरूरत इस पर बेहतर ढंग से काम करने की है। जिलाधिकारी ने ताम्र उद्योग से जुड़े शिल्पिओं के कार्यशालाओं को देखा व उनसे संवाद किया। उन्होंने उडेरखानी गांव के ताम्र शिल्पी दुलप राम के कार्यशाला एवं उनके द्वारा उत्पादित ताम्र उत्पादों को भी देखा। उत्पादों की सराहना करते हुए क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने नई तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही शिल्पियों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश महाप्रबंधक उद्योग को दिए। उन्होंने कहा ताम्र उद्योग पारंपरिक उद्योग है, इसे और अधिक विकसित करना होगा। ताम्र उद्योग के लिए बाहरी क्षेत्रों में भी यहां का नाम जाना जाता है, तथा यहां के उत्पाद काफी पसंद किए जाते हैं, ये उत्पाद जनपद के ब्रांड बने इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि माल का विपणन करने के लिए ठोस प्रयास किए जाए। जिलाधिकारी ने ताम्र उद्यमियों से संवाद करते हुए उनसे विस्तृत जानकारियां ली व उनकी समस्याओं को जाना। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अनुकूल और बेहतर नीतियां बनाते हुए मल्टी एक्टिविटी के तहत कार्य कर गांव को सब्जी उत्पादन के लिए कलस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश डीपीएम रीप को दिए। इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि शिल्पियों की शिल्पकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिल्पी दुलप राम सहित दो अन्य उद्यमी शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं, तथा उद्यमी शिल्प प्रदर्शन के लिए विदेशों में भी जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, डीपीएम रीप मो.आरिफ, ग्राम प्रधान बीना देवी, विमल कुमार टम्टा, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, मनीष कुमार टम्टा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर के पतरामपुर, नादेही में जांच को पहुंचे एडीएम
Next: सोना चमकाने के नाम पर तीन तोला सोना ले उड़े टप्पेबाज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.