Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धरातल पर नजर आएंगे भाजपा सरकार के विकास कार्य:चमोली
  • देहरादून

धरातल पर नजर आएंगे भाजपा सरकार के विकास कार्य:चमोली

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

देहरादून। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उनकी विधानसभा में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। जल्द ही सभी कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। भाजपा के महा जन संपर्क अभियान के तहत केन्द्र की नौ साल की उपलब्धियों को लेकर चल रहे श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने होटल ग्लोरी माजरा में प्रेसवार्ता में विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सेवलाकलां, मेंहुवाला, हरभजवाला में पेयजल कलस्टर पेयजल योजना का लाभ इसी साल से हजारों उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा। अमृत योजना से अन्य इलाकों में पेयजल के कई काम पूरे हो रहे हैं। हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। भंडारीबाग आरओबी का काम अगले डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। केदारपुरम, विद्या विहार, बंजारावाला, देहराखास में सौ करोड से सीवर, पानी, ड्रैनेज के काम चल रहे हैं। विकास कार्य में ढिलाई को सरकार बर्दास्त नहीं करेगी और लापरवाही अधिकारियों पर सख्ती की जाएगी। जिन विभागों में समन्वय नहीं है उन्हें चेतावनी दी गई है। राज्य व केन्द्र की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार देश व प्रदेश में जनभावनाओं व जरुरतों के हिसाब से योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में दून को वंदेभारत ट्रेन का तोहफा भी मिला है। मौके पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, मीडिया पैनेलिस्ट राजीव उनियाल, मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, अक्षत जैन, प्रदीप कुमार, संजीव सिंघल, अजय शर्मा, सतीश कश्यप, नीरज सेठी, आलोक कुमार, राजपाल पयाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 जून को दून में आयोजित रोजगार मेले में 2171 पदों पर होगी भर्ती
Next: लाखों की धोखाधड़ी में पुलिस का बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.