Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मक्कूमठ से तुंगनाथ को रवाना हुई भगवान तुंगनाथ की डोली
  • रुद्रप्रयाग

मक्कूमठ से तुंगनाथ को रवाना हुई भगवान तुंगनाथ की डोली

RNS INDIA NEWS 24/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से तुंगनाथ के लिए रवाना हो गई है। पहले दिन डोली गांव के पास भूतनाथ मंदिर में विश्राम के लिए पहुंची। इस दौरान भक्तों के जयकारों के साथ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। 26 अप्रैल को तुंगनाथ के कपाट विधि विधान एवं शुभ लग्नानुसार के साथ आम श्रद्धालुओं के खोले जाएंगे। सोमवार सुबह 8 बजे मठापति राम प्रसाद मैठाणी की अगुवाई में वेदपाठी और तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में भगवान तुंगनाथ की भोग मूर्तियों की विशेष पूजा-अर्चना कर महाभिषेक किया। जिसके बाद शीतकालीन गर्भ गृह से भगवान तुंगनाथ की मूर्तियों को मंदिर परिसर में लाया गया। मूर्ति को विग्रह उत्सव डोली में विराजमान कर श्रृंगार किया गया। मक्कूमठ के स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान तुंगनाथ को चावल, पूरी पकोड़ी का अर्घ्घ लगाया। 10 बजे भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली ने मक्कूमठ मार्केडेय मंदिर की तीन परिक्रमा करने के बाद तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने नृत्य कर भक्तों को दर्शन एवं आशीर्वाद दिया। स्थानीय वाद्य यंत्रों एवं भक्तों के जयकारों के साथ डोली भूतनाथ मंदिर पहुंची। डोली मंगलवार को भूतनाथ मन्दिर से रवाना होकर रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। 26 अप्रैल को से डोली चोपता से प्रस्थान कर अपने धाम पहुंचेगी। इसी दिन 10.50 बजे भगवान तुंगनाथ के कपाट पौराणिक विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस मौके पर डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, मंदिर समिति के प्रबंधक बलवीर नेगी, प्रकाश मैठाणी, हरि बल्लभ मैठाणी, विजय भारत, विनोद मैठाणी, चन्द्रमोहन बजवाल, प्रधान विजयपाल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तबादला एक्ट: 10 जून तक होंगे सभी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले
Next: पहले दस दिन पूरी सावधनी बरतते हुए आएं केदारनाथ धाम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.