Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 अमेरिकी पर्यटक, बचाव कार्य जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर
  • राष्ट्रीय

हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 अमेरिकी पर्यटक, बचाव कार्य जारी

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में खराब मौसम एक बार फिर पर्यटकों के लिए मुसीबत बन गया है। साहसिक यात्रा पर निकले 13 अमेरिकी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंस गए हैं। पर्यटकों के दल में एक भारतीय भी शामिल भी है। राहत की बात यह रही कि 14 पर्यटकों का दल हिमस्खलन के बाद खुद ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।
पर्यटकों के दल के हिमस्खलन में फंसे होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और राजस्व विभाग की टीम को भेजा गया है। प्रशासन की टीम रेस्क्यू कार्य के लिए जीरो प्वाइंट के लिए रवाना कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बीती तीन अप्रैल को 14 लोगों का एक दल पिंडारी ग्लेशियर के लिए रवाना हुआ था। दल को लीलम तक जाना था। गुरुवार रात दल के सदस्य पिंडारी में हुए हिमस्खलन में फंस गए। उनका ज्यादातर सामान भी बर्फ में दब गया। सूझबूझ दिखाते हुए दल के सभी सदस्य किसी तरह सुरक्षित बच गए।
शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी सेटेलाइट फोन से मिलने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने पर्यटक दल के सभी सदस्यों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए एयरफोर्स का चॉपर भेजने की तैयारी शुरू की। साथ ही कपकोट से एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं राजस्व विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
इस बीच पर्यटक दल के सदस्यों ने सेटेलाइट फोन से रानीखेत के नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल के संचालक को सुरक्षित होने की जानकारी दी। जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव है। राहत व बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है।
बागेश्वर डीएम, अनुराधा पाल ने बताया कि पिंडारी ग्लेशियर जा रहा 14 सदस्यीय दल सुरक्षित जीरो प्वाइंटतक पहुंच गया है। एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को जीरो प्लाइंट के लिए रवाना कर दिया है। कहा कि जल्द ही पर्यटकों के दल को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर वापस आ जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना का भयंकर रूप : 24 घंटे में नए केस 12 हजार के पार, 42 की मौत
Next: अल्मोड़ा: सांसद अजय टम्टा ने बेस अस्पताल का किया निरीक्षण, बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को अधिकारियों को किया निर्देशित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.