Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना का भयंकर रूप : 24 घंटे में नए केस 12 हजार के पार, 42 की मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना का भयंकर रूप : 24 घंटे में नए केस 12 हजार के पार, 42 की मौत

RNS INDIA NEWS 22/04/2023
Corona

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ हर दिन बदल रहा है। पहले दो दिन केस में बढ़ोतरी देखी गई फिर सात फीसदी की कमी दर्ज की गई। आज फिर कोरोना महामारी के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना 12,193 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढक़र 67,556 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 42 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 10 मौतें अकेले केरल से हैं। इसी के साथ मौतों का कुल आंकड़ा 531300 हो गया है।
जानकारी के मुताबिक एक्टिव केस कुल मामलों का 0.15 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना के 11692 नए मामले सामने आए थे। यानी पिछले 24 घंटों में 501 नए मामले मामले बढ़े हैं। जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य भी कोरोना का हॉटस्पोट बने हुए हैं।
महाराष्ट्र में भी कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। शुक्रवार को यहां 933 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 8160499 हो गई जबकि मरने वालों का आंकड़ा 148497 हो गया।वहां स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए ओमिक्रॉन का XBB.1.16 वेरिएंट जिम्मेदार है। अभी तक इस वेरिएंट के 681 केस सामने आ चुके हैं जबकि 5 लोगों की इसके चलते मौत हो गई है।
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए 8 राज्यों को स्थिति पर खास नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा औऱ सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने को कहा।
उन्होंने पत्र में कहा कि इस साल मार्च से ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले हफ्ते कोरोना के 10262 मामले दर्ज़ किए गए थे। इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हो रहा है। 19 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 5.5 फीसदी पॉजिटिविटी रेट दर्ज की गई जबकि इससे पिछले हफ्ते पॉजिटिविटी रेट 4.7 फीसदी था। पत्र में कहा गया है कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। ऐसे में हमें और सतर्क रहने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन शुरु
Next: हिमस्खलन के बाद पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 13 अमेरिकी पर्यटक, बचाव कार्य जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.