Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 15 दिन के लिए नेशनल हाईवे फिर बंद करने का निर्णय
  • पिथौरागढ़

15 दिन के लिए नेशनल हाईवे फिर बंद करने का निर्णय

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

हादसे के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय

पिथौरागढ़। नेशनल हाईवे पर गुरना के निकट हुए हादसे के बाद प्रशासन ने नेशनल हाईवे को 15 दिन के लिए फिर बंद करने का निर्णय लिया है। पहले दो दिन हाइवे पूर्ण बंद रहेगा। शेष 13 दिनों तक आंशिक बंदी रहेगी। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने गुरना के निकट हाईवे से दरार युक्त चट्टानों को हटाने के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 31 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रात: आठ बजे से सायं छह बजे तक वाहनों का संचालन पूर्ण बंद रहेगा। दो नवंबर से ग्यारह नवंबर तक प्रात: साढ़े आठ बजे से ढाई बजे तक हाईवे को बंद रखा जाएगा। हाईवे बंद के दौरान थल रू ट से वाहनों का संचालन होगा। पिछले एक माह के दौरान तीसरी बार हाईवे बंद किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में सडक़ बंद होने से आम यात्रियों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोहाघाट, चम्पावत, टनकपुर आवागमन करने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत होगी। अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले लोग वाया थल-सेराघाट होते हुए यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 30 किमी. अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला और ब्लाक स्तर पर कोविड-19 के टीकाकरण और भंडारण को टास्क फोर्स गठित
Next: अवैध गांजा रखने व परिवहन करने के सम्बन्ध में अभियुक्त को हुई 2 साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.