Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बैंक गार्ड को गोली लगने का दृश्य सीसीटीवी में कैद
  • ऊधम सिंह नगर

बैंक गार्ड को गोली लगने का दृश्य सीसीटीवी में कैद

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

काशीपुर। सेंट्रल बैंक के गार्ड और सेना के रिटायर हवलदार को गोली लगने का दृष्य सीसीटीवी में कैद हुआ है। यह दृष्य इतना अटपटा और आश्चर्य में डालने वाला है कि पुलिस को भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। फुटेज में दिख रहा है कि चीमा चौराहे के पास गार्ड रास्ते पर कंधे पर बंदूक लेकर जा रहा है। इसी दौरान रामनगर रोड से आई एक बाइक उससे टकरा गई और वह रोड पर गिर पड़ा। उसकी बंदूक कई फीट दूर जाकर गिरी। उसकी बंदूक से चली गोली उसकी जांघ में लगी। सीसीटीवी में इतना सब साफ दिख रहा है, लेकिन गोली कैसे चली यह रहस्य सीसीटीवी से भी नहीं खुल सका है। हादसा होने और गोली चलने की घटना इतनी जल्दी हुई है कि आखें और दिमाग समझ ही नहीं पाते कि आखिर हुआ क्या है। पुलिस भी पहली-पहली बार में चक्कर खा गई। गोली कैसे चली होगी यह समझने के लिए काफी माथापच्ची होती रही। हादसे के समय बंदूक कई फीट दूर जाकर गिरी थी। गोली चलने का कारण बंदूक का लाक न होना माना जा रहा है, लेकिन फिर भी यह सवाल है कि ट्रिगर कैसे चढ़ा। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर खुद व खुद ट्रिगर चढक़र गोली कैसे चली होगी। हालांकि एक संभावना यह भी है कि शायद वीरेंद्र ट्रिगर चढ़ाकर बंदूक लेकर जा रहा था और इसी वजह से गोली चल गई और वीरेंद्र की मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात में दर्ज किया मुकदमा: कोतवाली पुलिस ने सेंट्रल बैंक के चीफ मैनेजर वीके सोनी की तहरीर के आधार पर मंगलवार देर रात घटना की रिपोर्ट बाइक संख्या यूके-04-वी9950एसडी के खिलाफ दर्ज कर ली। तहरीर में बैंक प्रबधंक ने कहा कि मंगलवार दोपहर लगभग 11 बजे वीरेंद्र बैंक शाखा के बाहर अपनी गन के साथ खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हादसा कर दिया। जिसके चलते शाम को छह बजे उनकी मौत हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2 नवंबर से स्कूल खोलने को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी सभागार में आयोजित हुई बैठक
Next: ड्राइविंग सिखाने पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, व्यक्ति की मौके पर मौत महिला गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.