Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • ड्राइविंग सिखाने पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, व्यक्ति की मौके पर मौत महिला गंभीर रूप से घायल
  • चम्पावत

ड्राइविंग सिखाने पर अनियंत्रित कार खाई में गिरी, व्यक्ति की मौके पर मौत महिला गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 29/10/2020
rns featured image new

कार चालक महिला को ड्राइविंग सिखाने के लिए ले गया था
चम्पावत। पिथौरागढ़ हाईवे पर बाराकोट के पास सेंट्रो कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी लोहाघाट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक महिला को ड्राइविंग सिखाने के लिए ले गया था। बैक करते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। लोहाघाट के पाटन पुल निवासी दीवान नाथ गोस्वामी (42) पुत्र ईश्वरी नाथ अपने सेंट्रो कार संख्या-यूके 03, 9779 में अपनी रिश्तेदार बसंती गोस्वामी (45) पत्नी राजेंद्र नाथ गोस्वामी को ड्राईविंग सिखाने के लिए बाराकोट ले गए थे।

बताया जा रहा है कि दीप होटल के पास बैक करते समय वे कार पर नियंत्रण खो बैठे और वह गहरी खाई में गिर गई। घटना में दीवान नाथ गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बसंती गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी के बाद लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और उसने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला के साथ शव को खाई से बाहर निकाला। इस बीच अल्मोड़ा से आ रहे चम्पावत के सीओ ध्यान सिंह घायल महिला को अपने वाहन से लोहाघाट अस्पताल लाए। उपचार कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जुनैद कमर ने बताया कि महिला के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट है। महिला का उपचार लोहाघाट अस्पताल में ही किया जा रहा है। मृतक दीवान नाथ गोस्वामी तीन साल पूर्व आर्मी से सेवानिवृत्त होकर आए थे। उनकी दो पुत्रियां हैं और वे चार भाई बहनों में सबसे बड़े थे। घटना केबाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक गार्ड को गोली लगने का दृश्य सीसीटीवी में कैद
Next: आज होगा अल्मोड़ा महोत्सव का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.