Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चालदा महाराज के दोहा प्रवास की तैयारियों पर मंथन
  • देहरादून

चालदा महाराज के दोहा प्रवास की तैयारियों पर मंथन

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। चकराता ब्लाक के घणता गांव में विराजमान चालदा महासू महाराज (थैना मंदिर) लगभग डेढ़ सौ साल बाद अगले वर्ष आषाढ़ माह में प्रवास के लिए खत सैली के दोहा गांव आएंगे। महाराज के आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को दोहा में खत के 25 गांवों की महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें महाराज के प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। खत के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि अगले वर्ष महाराज के स्वागत कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा महाराज के भंडारे के लिए घी, चावल, चीनी आदि राशन के दान की जो भी घोषणा की है, वह व्यक्ति उक्त समान के बराबर की धनराशि मंदिर समिति के खाते में जमा करेगा। जिसके बाद समिति आवश्यकता अनुसार सामान क्रय करेगी। खत के कर्मचारी वर्ग द्वारा कार्यक्रम के लिए दी जाने वाली धनराशि को जून 2023 तक मंदि समिति के खाते में जमा कर दिया जाएगा, जिससे कार्यक्रम के लिए की जाने वाली तैयारियां समय से पूरी हो जाएं। इसके बाद होने वाली बैठकों में प्रतिभाग करने के लिए प्रत्येक गांव से दो व्यक्ति चयनित किए जाएंगे, जिससे सभी ग्रामीणों को न आना पड़े। इसके साथ ही विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए उप समितियों के गठन पर भी सहमति बनी। प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग सुविधा को लेकर मदद मांगी गई। इस दौरान श्याम सिंह चौहान, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रदत्त जोशी, रघुवीर सिंह तोमर, जबर सिंह, दिलेराम जोशी, राधे जोशी, उमादत्त जोशी, सुरेंद्र जोशी, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल शॉप में चोरी करते एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा, दूसरा फरार
Next: वाशिंग सेंटर में घुसी बेकाबू कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.