Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 102 कर्मियों की सेवा समाप्त, संविदा बहाली की मांग को प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

102 कर्मियों की सेवा समाप्त, संविदा बहाली की मांग को प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में कार्यरत 102 कर्मचारियों की संविदा अवधि समाप्त हो गई है। उन्होंने संविदा पर कार्य बहाली की मांग को लेकर डीएम युगल किशोर पंत के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्यरत 19 कोरोना वॉरियर्स का भी 6 माह का संविदा का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्होंने कार्य बहाली न होने पर जिला अस्पताल के आगे काली पट्टियां बांधकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वॉरियर्स की सेवाएं पिछले वर्ष 31 मार्च को समाप्त कर दी गई थीं। इसके बाद राज्य के सभी कोरोना वॉरियर्स ने 6 माह तक धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद कैबिनेट ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसमें कोरोना वॉरियर्स का 6 माह तक सेवा विस्तार कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से किसी भी कोरोना वॉरयर्स को संविदा से नहीं हटाने का मौखिक रूप से आश्वासन दिया गया था। पद न होने की स्थिति में पदों को सृजित करके सभी को संविदा पर नियुक्ति देने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 102 कोरोना वॉरियर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं। छह माह की संविदा अवधि 14 मार्च को समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर काम किया था, लेकिन अभी तक किसी भी कोविड कर्मी के समायोजन को लेकर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने सभी कोरोना वॉरियर्स को काम पर वापस लेने की मांग की। इस दौरान राम निवास, संजय, शकील, भीम, जगदीश, भावना, योगेश, हिमांशु, वरुण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर प्रशासन के खिलाफ निकाला जुलूस
Next: कार से 06 पेटी अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार; कार सीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.