Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • देहरादून

‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को होने वाले तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में देशभर के कलाकार जुटेंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट के साथ गोर्खाली सुधार सभा इसमें विशेष सहयोग कर रही है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने बताया कि इस फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की संस्कृति, खानपान और विविधता देखने को मिलेगी। 20 फरवरी को कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे साइक्लोथॉन मिनी रैली’ के फ्लैग ऑफ से होगी। शाम को ‘पंचे बाजा’ और ‘नौबती बाजा’ से प्रदर्शनी और मेले का उद्घाटन होगा। जम्मू का एम. जैक्सन सांस्कृतिक संस्थान, दार्जिलिंग की मशहूर सिंगर सुरक्षा सिंचुरी, सिलीगुड़ी के गायन, विक्रम कालिकोटे और विशाल ग्रुप का पारंपरिक ‘लाखे-कुमारी’ डांस दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि दीप्ती व देविन शाही के कार्यक्रमों के साथ ‘मधुमक्खी पालन’ और ‘फल संरक्षण’ पर कार्यशाला होगी। शाम को ‘कोसेली सांगीतिक ग्रुप’ और ‘कुमाऊंनी झौड़ा’ और युवाओं के लिए ‘रैपर्स बैटल’ का आयोजन होगा। जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट का सम्मान और प्रस्तुति के बाद असम की ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ की विजेता अध्यायश्री उपाध्याय का डांस होगा। सांस्कृतिक सचिव मीनू आले, रमा थापा ने बताया कि फेस्टिवल के आखिरी दिन 22 फरवरी को सुबह ‘नेचर फोटोग्राफी’, दोपहर में जेपी मैठाणी का विशेष सत्र, शाम को जौनसारी और गढ़वाली लोक नृत्य, ‘ब्राइड्स ऑफ हिमालयन रीजन'(हिमालयी क्षेत्र की दुल्हनें) फैशन शो होगा। आयोजन स्थल पूरी तरह ‘पॉलीथिन मुक्त’ रहेगा, जो पर्यावरण को लेकर इस कार्यक्रम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी
Next: अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.