Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

रात के अंधेरे में ‘उड़ा’ रहे थे ‘तितली-कबूतर’, पुलिस ने पकड़ा

तितली पर 50 रुपये, कबूतर पर 20 रुपये और खरगोश पर कुल 200 रुपये
RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान श्मशान घाट क्षेत्र में सट्टा खिलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान श्मशान घाट के पास कुछ लोग तितली-कबूतर उड़ नामक खेल के जरिये सट्टा लगाते दिखे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोग भागने लगे, जिस पर पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शिवनगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित गुप्ता पुत्र कमलेश और राजकुमार सागर पुत्र इंदर सागर बताया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोगों से पैसे लगवाकर यह सट्टा खिलाते थे। तलाशी में उनके पास से रंगीन फ्लैक्स शीट बरामद हुईं, जिन पर अलग-अलग आकृतियों के सामने दांव की राशि लिखी थी। इनमें छतरी और फुटबॉल पर 50-50 रुपये, सूरज पर 10 रुपये, दीपक, गाय और बाल्टी पर 20-20 रुपये, पतंग और लट्टू पर 40-40 रुपये, गुलाब पर 20 रुपये, तितली पर 50 रुपये, कबूतर पर 20 रुपये तथा खरगोश पर 200 रुपये अंकित थे। मौके पर बिछी चटाई से 1060 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फरार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20, 21 फरवरी को व्यापार मंडल लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Next: रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.