Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से गुरुवारको ऋषिकेश में केंद्रीय बजट-2026 को लेकर श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय बजट-2026 से उत्तराखंड का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और पर्यटन को काफी बढ़ावा भी मिलेगा। विश्नोई धर्मशाला ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पूर्व में रेल बजट और सामान्य बजट अलग-अलग प्रस्तुत किए जाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब एकीकृत बजट की परंपरा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि अवकाश दिवस होने के बावजूद बजट प्रस्तुत किया जाना सरकार की प्रतिबद्धता और कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। इसमें बुनियादी ढांचे के निर्माण के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन पर विशेष बल दिया गया है। एमएसएमई उद्योगों को सक्षम बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया गया है जबकि टैक्स संबंधी नियमों का सरलीकरण किया गया है। बजट के माध्यम से स्मार्टफोन, लेदर, मखाना, बादाम, अखरोट एवं व्यक्तिगत उपयोग की आयातित दवाइयों को सस्ता किया गया है, जिससे आमजन को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट-2026 में उत्तराखंड को पर्वतीय विकास, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होंगे। जड़ी-बूटी की खेती से किसानों की आय बढ़ाने, आयुष आधारित मेडिकल टूरिज्म को प्रोत्साहन देने तथा 40,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के विकास को गति मिलेगी। साथ ही 16वें वित्त आयोग के तहत राज्य को लगभग 1,800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावनाओं पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं की समान भागीदारी और सशक्तीकरण का प्रतीक है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राजवीर कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश पाल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता शाह, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पुष्पा ध्यानी, पार्षद माधवी गुप्ता, पार्षद अजय दास, ज्योति पांडे, सुमित पवार, राजू शर्मा, नितिन सक्सेना,रूपेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
Next: राशिफल 13 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.