Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में स्वीकृत सभी विभागों को चकराता से संचालित करने की मांग
  • देहरादून

चकराता में स्वीकृत सभी विभागों को चकराता से संचालित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम चकराता के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार एक तरफ पहाड़ के गांवों से पलायन रोकने के प्रयास में जुटी है। दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्र चकराता में स्वीकृत सरकारी विभागों को विकासनगर व कालसी से संचालित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को कालसी व चकराता के चक्कर काटने पड़ते हैं। ज्ञापन में चकराता में स्वीकृत सभी विभागों को चकराता से संचालित करने की मांग की है। एसडीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में स्थानीय जनप्रतिनियों व संगठनों ने कहा कि जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का केंद्र बिंदु चकराता है जहां यूपी के समय से लेकर तमाम विभाग संचालित होते रहे हैं। राज्य गठन के बाद भी विभिन्न विभाग जल निगम, पेय जल निगम निर्माण खंड, चकराता वन प्रभाग, लघु सिंचाई उपखंड, कृषि विभाग आदि के कार्यालय चकराता में खोले गए, लेकिन ये कार्यालय महज कागजों तक सिमट कर रहे गए हैं। जबकि सभी कार्यालय कालसी व विकासनगर से अधिकारी कर्मचारियों के सुविधा के अनुसार संचालित किए जा रहे हैं। जिसका लाभ जनजाति क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है। लोगों को विभागों से सबंधित छोटे मोटे कार्यों के लिए कालसी और विकासनगर जाकर विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पहाड़ों मे पलायन रोकने के लिए सरकार रोज नए-नए प्रयास कर रही है। ऐसे में यदि जौनसार बावर के पलायन को रोकना है तो चकराता में स्वीकृत कार्यालयों का संचालन भी चकराता से कराया जाए। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल सके। ज्ञापन देने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, भीमदत्त वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ठाणा उर्मिला जोशी, वीरेंद्र जोशी, सालकराम जोशी, सिमरन जोशी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Next: उत्तरकाशी में 63 परीक्षा केन्द्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.