Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में 63 परीक्षा केन्द्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में 63 परीक्षा केन्द्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। 16 मार्च से प्रारंभ होने जा रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिले में 63 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें हाईस्कूल एवं इंटर मीडिएट के 9,953 छात्र-छात्रायें परीक्षा देंगे। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के ओर से आयोजित होने वाली वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं बीईओ के साथ परीक्षा प्रभारियों के साथ बैठक की और परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ संपंन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी 63 परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, शौचालय को दुरुस्त करने के साथ ही संकलन केंद्रों में प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका की वीडियो ग्राफी करने को कहा। वहीं संवेदनशील परीक्षा केन्द्र राइंका श्रीकालखाल में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात करने के निर्देश सीओ को दिए। इस मौके पर सीईओ जेएन काला ने बताया कि 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिन पर हाईस्कूल में 5,196 एवं इंटरमीडिएट में 4,757 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने हेतु पांच सचल दल का गठन किया गया है,जो परीक्षा अवधि के दौरान निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्व एवं जिम्मदारियों की जानकारी दी गई है। इस दौरान सीओ अनुज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेएन काला, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक नरेश शर्मा, बेसिक पदमेंद्र सकलानी सहित खंड शिक्षा अधिकारी,केंद्र व्यवस्थापक,परीक्षा प्रभारी सहित प्रधानाचार्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता में स्वीकृत सभी विभागों को चकराता से संचालित करने की मांग
Next: खूनी संषर्घ के दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.