Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • नर्सरी आवंटन को लेकर बागवानों में आक्रोश
  • उत्तरकाशी

नर्सरी आवंटन को लेकर बागवानों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। महत्वाकांक्षी योजना एप्पल मिशन के तहत राज्य से बाहर की नर्सरियों का चयन किए जाने पर स्थानीय बागवानों ने आक्रोश व्यक्त किया है। बागवानों ने इसे लेकर पुरोला में सोमवार को बैठक की। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों की नर्सरियों को सेब की पौध आवंटन का विरोध किया और आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एप्पल मिशन योजना के तहत पुरोला क्षेत्र के 80 से ज्यादा काश्तकारों का चयन सेब बगीचों के लिए किया गया है। इनके कुल 250 सेब के बगीचे लगाए जाने हैं। इसके लिए योजना के तहत 20 प्रतिशत अंशदान काश्तकार की ओर से जमा करा दिया गया है, शेष 80 फीसदी का भुगतान विभाग को नर्सरी को करना है। बागवानों श्यालिक राम नौटियाल, कपिल देव, केशव बिजल्वाण आदि ने कहा कि बागवानों में प्रदेश से बाहर की नर्सरी चिन्हित करने और अनुकूल मौसम होने के बावजूद समय पर सेब की पौध आवंटित नहीं हो पाई हैं। विभाग ने पौध आवंटन के लिए जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश की नर्सरी को चयनित किया है। इनसे उपलब्ध करवाई जाने वाली पौध की कोई गारंटी नहीं है, जबकि स्थानीय नर्सरी चयन पर अगर पौध खराब निकलती तो स्थानीय बागवान उसे आसानी से बदल सकते थे। बाहर की नर्सरियों द्वारा फैदर रहित पौध उपलब्ध कराने पर भी बागवानों ने सवाल उठाए हैं। कहा कि इससे फसल देरी से आने और पौध के कम सफल होने की संभावना अधिक होती है। कहा कि पौध खराब होने को लेकर नर्सरी की ओर से कोई बांड नहीं किया जा रहा है। जो सरासर गलत है। बागवानों ने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो काश्तकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में केशव प्रसाद, शालिकराम नौटियाल, संतलाल, सबल सिंह पंवार, रणवीर सिंह रावत, कपिल देव, लोकेश प्रसाद, मनमोहन सिंह, रणवीर सिंह, जसवीर डोटीयाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उक्रांद ने की आरोपी भाजपा पार्षदों को गिरफ्तार करने की मांग
Next: संत निरंकारी मिशन ने स्वच्छता चलाया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.