Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा हेतु तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा हेतु तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
char dham

देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को भी यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजे हैं। मंगलवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्य सचिव डा.एसएस संधु ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली बार दो साल बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई थी और बहुत बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे थे। इस बार अनुमान है कि पिछली बार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचेंगे और व्यवस्थाएं भी अतिरिक्त करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार कई नई व्यवस्था की गई है। अभी बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिया है, जो भी तीर्थयात्री आएंगे, उन्हें अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन करना होंगे। सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इस बाबत पत्र भेज दिए हैं। उनसे अपने-अपने प्रदेशों में भी प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है, ताकि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
डा. संधु ने बताया कि पर्यटन विभाग भी हर प्रदेश में वहां की भाषा में अखबारों के जरिए विज्ञापन देगा ताकि वहां के लोगों भी पता चल सके, कि इस बार यात्रा के लिए क्या-क्या नियम बनाए गए हैं। इसका मकसद यह है भी है कि एक दिन में बहुत ज्यादा लोग न आएं, सभी दिनों में बंट कर आएं। ताकि ज्यादा भीड़ एकत्र न हो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा न हो। रजिस्ट्रेशन के मुताबिक जितना नंबर है, उसी पर लोगों के आने से दर्शन भी अच्छे होंगे और सभी की सुरक्षा भी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी रजिस्ट्रेशन की तिथि कुछ दिनों बाद घोषित की जाएगी।

होटल कारोबारी नफे-नुकसान की नहीं सोचें
अनिवार्य रजिस्ट्रेशन करने पर चारधाम रूट के होटल कारोबारियों के विरोध के सवाल पर डा. संधु ने कहा कि जो भी बाहर से यात्रा पर आ रहे हैं सरकार के लिए उनकी सुरक्षा करना भी सबसे महत्वपूर्ण है। ताकि वे स्वस्थ रहे और कोई धक्का-मुक्की न हो। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नया निर्णय होता है तो किसी को थोड़ा फायदा व किसी को नुकसान भी होता, लेकिन जब किसी की जान बचाने की बात आती है तो सारे फायदे नजरंदाज करने चाहिए। कारोबारियों को इस बारे में भी सोचना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉटरी के नाम पर महिला से ठगे आठ लाख रुपये
Next: पार्किंग स्थल बने तो बदलेगी कैंट बोर्ड परिसर की सूरत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.