Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 5.35 लाख की लूटकांड में एक छात्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

5.35 लाख की लूटकांड में एक छात्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। विगत दिनों कैश मैनेजमेंट कंपनी कर्मी से हुए 5.35 लाख लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने सीबीएसई कॉलेजों में पढऩे वाले एक छात्र सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक छात्र पुलिस की पकड़ से फरार है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.49 लाख रुपये की नगदी सहित बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। ऐश करने के लिए विद्यार्थियों के साथ बनाई रणनीति के तहत ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस फरार चल रहे छात्र की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। 23 दिसंबर की दोपहर बारह बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट कंपनी के कर्मी सचिन शर्मा के साथ रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर बाइक सवार हथियारबंद तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर 5.35 लाख रुपये की नगदी व चैक-डीडी से भरा बैग लूट लिया है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी और पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों की फोटो भी बरामद हुई। बुधवार को पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एलायंस किग्स स्टेट कालोनी निवासी चंद्रशेखर उर्फ चंदू, ऐशप्रीत सिंह उर्फ ऐश कंग निवासी डिबडिबा मस्जिद के समीप बिलासपुर यूपी, रोहित निवासी भूरारानी, हरमन सिंह निवासी डिबडिबा बिजली घर के समीप बिलासपुर यूपी को गिरफ्तार किया गया।
इसमें चंद्रशेखर उर्फ चंदू सीमावर्ती सीबीएसआई स्कूल का इंटरमीडिएट का छात्र और फरार चल रहा अमन पांडेय निवासी इंदिरा कालोनी मलिक कालोनी के समीप स्थित एक सीबीएसई स्कूल का छात्र है। पुलिस ने आरोपी छात्र चंद्रशेखर के कब्जे से 2.49लाख सहित सभी आरोपियों से कुल 3.49 लाख रुपये बरामद किया। लूटकांड का खुलासा करते हुए सीओ सदर अमित कुमार व कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि लूटकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दसवीं का आरोपी छात्र अमन पांडे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। लूटकांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक को भी बरामद कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी
Next: कैबिनेट मंत्री पांडे ने आर्थिक सहायता के चेक सौंपे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.