Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पांच व्यापारियों पर 3.70 लाख रुपये का जुर्माना
  • नैनीताल

पांच व्यापारियों पर 3.70 लाख रुपये का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
rns featured image new

अपर जिलाधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत अधिकार प्रदत्त न्यायिक निर्णायक अधिकारी कैलाश चंद्र टोलिया की नैनीताल कोर्ट ने शुक्रवार को पांच वादों का निस्तारण किया। इसमें पांच व्यापारियों पर 3.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें वर्ष 2018 के एक और 2019 के चार मामले शामिल रहे। उक्त प्रकरणों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गंदगी और अधोमानक में चालान किए थे।
केस न० -1
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने 2019 में नैनीताल की मालरोड में स्थित शेर ए पंजाब की दुकान में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर प्रतिष्ठान स्वामी हरीश अरोरा का चालान किया गया। संबंधित मुकदमें की एडीएम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद दुकान स्वामी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
केस न० -2
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने वर्ष 2019 में हल्द्वानी में न्यू शमा रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिलने पर चालान किया था। कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आरोपी दुकान स्वामी अकील अहमद पर एक लाख रुपया जुर्माना लगाया गया।
केस न० -3
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने 2019 में तल्लीताल पिछाड़ी बाजार स्थित मटन-मुर्गा शॉप का निरीक्षण किया। यहां मानकों के अनुरूप सफाई नहीं मिलने पर चालान और कोर्ट में सुनवाई के बाद दुकान स्वामी मो. तैयब पर 20 हजार का जुर्माना लगाया।
केस न० -4
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने 2019 में हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट के समीप स्थित स्नैक्स में छापेमारी के दौरान गंदगी मिलने पर चालान किया। वहीं कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शुक्रवार को दुकानदार मोहित मिश्रा पर एक लाख का जुर्माना लगाया।
केस न० -5
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने 2018 में हल्दूचौड़ स्थित निर्मल बेकरी में बिस्किट के सैंपल लिए। जांच में उत्पाद अधोमानक पाया गया। मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद एडीएम टोलिया की कोर्ट ने दुकान स्वामी हरीश लाल पर 1 लाख का जुर्माना लगाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनखल थाना इंचार्ज और दो सिपाही लाइन हाजिर
Next: राशिफल 29 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.