Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कनखल थाना इंचार्ज और दो सिपाही लाइन हाजिर
  • देहरादून

कनखल थाना इंचार्ज और दो सिपाही लाइन हाजिर

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
rns featured image new

देहरादून। बुधवार देर रात आरएसएस के नगर प्रचारक भूपेंद्र के साथ कनखल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में हरिद्वार कनखल थाना इंचार्ज विकास भारद्वाज और दो सिपाहियों पर गाज गिरी है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, मारपीट करने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरएसएस नगर प्रचारक भूपेंद्र के साथ मारपीट होने के बाद बुधवार देर रात आरएसएस और बीजेपी के विधायकों सहित भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कनखल थाने का घेराव किया था और कनखल थाना इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग की थी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर 24 घंटे के अंदर थाना इंचार्ज विकास भारद्वाज को सस्पेंड नहीं किया गया तो वो उग्र आंदोलन करेंगे। मामला बढ़ता देख एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने देर रात कनखल थाना इंचार्ज विकास भारद्वाज सहित दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। गौरतलब है कि मामूली सी कहासुनी को लेकर आरएसएस के नगर प्रचारक भूपेंद्र और युवकों में मारपीट हो गई थी और मामला थाने तक जा पहुंचा था, जिसके बाद आरएसएस कार्यकर्ताओं और बीजेपी विधायकों ने काफी हंगामा भी किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश के इन तीन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
Next: पांच व्यापारियों पर 3.70 लाख रुपये का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.