Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 4 अक्टूबर को होंगे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव
  • देहरादून

4 अक्टूबर को होंगे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

देहरादून। 4 अक्टूबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव देहरादून के नगर निगम सभागार में होंगे। इसमें भाग लेने के लिए शासन के कार्मिक विभाग से प्रतिनिधियों को तीन और चार अक्टूबर दो दिन के विशेष अवकाश की स्वीकृति मिल चुकी है।
परिषद के प्रांतीय महामंत्री अरूण पाडे ने बताया कि देहरादून में चुनाव के संबंध में जिलाधिकारी देहरादून से उक्त अनुमति प्राप्त कर ली गयी है। इसके अतिरिक्त कार्मिक एंव सतर्कता अनुभाग-2 उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों, मंडलायुक्त, समस्त जिलाधिकारी, समस्त विभागध्यक्ष एंव समस्त कार्यालयाध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों को दिनांक 3 एंव 4 अक्टूबर 2021 को दो दिवसीय विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि परिषद के संविधान के अनुसार परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में प्रत्येक जनपद से पांच नामित प्रतिनिधि, उप शाखा से दो नामित प्रतिनिधि, एवं प्रत्येक घटक संघ से अध्यक्ष और महामंत्री अथवा दो नामित प्रतिनिधि को ही प्रतिभाग करना है। इसलिए कोविड-19 के प्रतिबंधों के दृष्टिगत सीमित उपस्थिति रखने के लिए अधिवेशन के स्थान पर नगर निगम सभागार देहरादून में मात्र चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया है। परिषद का निर्वाचन परिषद के संविधान में दी गयी निम्नलिखित शर्तों के अधीन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक घटक संघ, जनपद, उपशाखा की ओर से परिषद का वार्षिक सदस्यता शुल्क निर्वाचन से पूर्व परिषद के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष के पास जमा कराना आवश्यक है। अन्यथा मतदान से वंचित किया जा सकता है।

निर्वाचन एंव मतदान की प्रक्रिया परिषद के संविधान के अनुसार निर्वाचन की तिथि को ही सम्पन्न की जायेगी।
निर्वाचन प्रतिभाग के लिए समस्त प्रतिनिधियों को निर्वाचन की तिथि 4 अक्टूबर की पूर्वाहन 11 बजे तक नगर निगम सभागार देहरादून में उपस्थित होना अनिवार्य है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठग ने लगाया सेना के जवान को 57 हजार का चूना
Next: हिमस्खलन की चपेट मे आया नौसेना का पर्वतारोही दल, 10 पर्वतारोही लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.