Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • तीन हजार की रिश्वत लेते पेशकार गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

तीन हजार की रिश्वत लेते पेशकार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर शिकायतें मिलने पर विजिलेंस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। फिर भी भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आ रही है। हाल ही में विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में एक रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

आज भ्रष्टाचार का एक नया मामला और आया है। आज बुधवार को विजिलेंस की टीम ने रुद्रपुर के जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी अधिकारी के दफ्तर से चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। आरोपित से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है।

एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की हल्द्वानी के विजिलेंस कार्यालय में आकर एक व्यक्ति नईम खान जो की खटीमा का रहने वाला है। उसके द्वारा शिकायत की गई थी की उसने अपनी पत्नी के नाम से एक जमीन खटीमा में खरीदी थी।
जिसकी दाखिल खारिज करने के एवज में चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद तीन हजार की रिश्वत मांग रहे थे। जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने शिकायत के बाद खटीमा में पेशकार को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और विजिलेंस की टीम ने पेशकार की घेराबंदी कर तीन हजार की नगद रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने डीडीहाट में निकाली भारत जोड़ो यात्रा
Next: ब्रह्मकुमारी राजयोग में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.