Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 26 दिसंबर को होगा 21 निर्धन कन्याओं का विवाह
  • देहरादून

26 दिसंबर को होगा 21 निर्धन कन्याओं का विवाह

RNS INDIA NEWS 02/12/2021
rns featured image new

देहरादून। श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से अपने दसवें वर्ष पूरे होने पर 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। 26 दिसंबर को इनके दूल्हे सामूहिक रूप से घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर ब्लेसिंग फार्म पथरीबाग पहुंचेंगे। इससे पहले दुल्हन की मेहंदी सहित अन्य रस्में भी समिति के पदाधिकारी बतौर अभिभावक पूरी करेंगे। समिति की ओर से गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। समिति के संस्थापक- अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से सेवा की जा रही है। जिसके तहत दिव्यांग,निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि इस साल 21 कन्याओं के विवाह के साथ ही अब तक कराई गई कुल शादी वाली 190 कन्यायें हो जाएंगी। समिति के सचिव मनोज खंडेलवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को विश्व-विख्यात अजय याग्निक द्वारा ब्लेसिंग फार्म में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 25 दिसंबर को दुल्हन की मेहंदी की रस्म होगी। कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि 26 दिसम्बर को दूल्हे सामूहिक रूप से शिवाजी धर्मशाला से बारात लेकर निकलेंगे। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक रामकुमार गुप्ता, श्रवण वर्मा, कुलभूषण अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, रवि सूद, दीपक सिंघल, दिनेश चंद गोयल, अश्विनी अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग सहित कार्यकारिणी के सेवादार आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट
Next: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.