Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 20 मई को बाजपुर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें
  • ऊधम सिंह नगर

20 मई को बाजपुर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। ऑनलाइन ई-फार्मेसी और बड़े कॉरपोरेट्स की मनमानी नीतियों के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के तहत नगर में भी दवाइयों का कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा। स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन ने इस संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी को एक अग्रिम सूचना पत्र सौंपकर अपनी मांगों के समर्थन में हस्तक्षेप और अनुशंसा की मांग की है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो छोटे और मध्यम दवा विक्रेताओं के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स और राज्य संगठन उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर यह कदम उठाया जा रहा है।
देश भर के करीब 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स और उनसे जुड़े लगभग 4 से 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका आज खतरे में है। केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, सचिव पवन कुमार और कोषाध्यक्ष वरयाम चैधरी समेत क्षेत्र के कई प्रमुख दवा विक्रेता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में 20 मई की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार में टक्कर मारने के बाद वकील पर हमला, तीन युवकों पर मुकदमा
Next: इलेक्ट्रिक वाहन से निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण निदेशालय का किया औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.