Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार में टक्कर मारने के बाद वकील पर हमला, तीन युवकों पर मुकदमा
  • देहरादून

कार में टक्कर मारने के बाद वकील पर हमला, तीन युवकों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

देहरादून। मोथरोवाला क्षेत्र में कार को टक्कर मारने के बाद तीन युवकों ने एक वकील और उनके भाई के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने पीछा कर बंगाली कोठी चौक पर फिर हमला किया और कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंगाली कोठी चौक निवासी अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार रात अपने बड़े भाई रोहित शर्मा के साथ डोईवाला से दूधली मार्ग होते हुए स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एसजीआरआर मेडिकल अस्पताल मोथरोवाला के पास एक काली थार ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

शिकायत के अनुसार थार में तीन युवक सवार थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को छुड़ाया।

पीड़ितों का आरोप है कि वहां से निकलने के बाद आरोपी बाइक से उनका पीछा करने लगे। उनके हाथ में चाकू और पत्थर थे। बंगाली कोठी चौक पर आरोपियों ने फिर कार रुकवाकर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में जाम से श्रद्धालु परेशान, नियमित शटल सेवा शुरू नहीं
Next: 20 मई को बाजपुर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.