Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दो साल बाद 15 जून को लगेगा कैंची धाम में भक्तों का मेला, यातायात डायवर्ट; जानें क्या होगा खास
  • नैनीताल

दो साल बाद 15 जून को लगेगा कैंची धाम में भक्तों का मेला, यातायात डायवर्ट; जानें क्या होगा खास

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। कैंची धाम का 58वां स्थापना दिवस आज 15 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना कर छह बजे बाद बाबा नीब करौली महाराज को मालपुए का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा कर प्रसाद लेने की व्यवस्था कर दी गई है।
कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद मेले के लिए दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु बुधवार सुबह चार बजे से लाइन में लगकर बाबा के दर्शन के लिए पहुचेंगे। इसके लिए मंदिर समिति और पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। मंदिर में धक्का-मुक्की न हो इसके लिए रस्सियों के सहारे लाइन बनाकर दर्शन कर प्रसाद लेने की व्यवस्था की गई है। रविवार से ही मालपुवे बनाने शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को उचित तैयारी कर ली है। लोगों की मदद के लिए पुलिस मुस्तैद की जा रही है।

धाम के मुख्य गेट तक नहीं पहुंच पाएंगे वाहन
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद साह के नेतृत्व में मेले को लेकर ब्रीफिंग की गई। इस दौरान वाहनों को खैरना से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कैंची धाम से पहले पनिराम ढाबे के पास वाहनों को खड़ा किया जाएगा। हरतपा सड़क पर एक छोर पर पार्किंग की जाएगी।
भवाली से आने वाले दोपहिया वाहन जंगलात बैरियर पर शटल सेवा तक जाएंगे, उससे आगे श्रद्धालु पैदल मंदिर तक जाएंगे। कैंची धाम मुख्य गेट तक वाहन नहीं पहुंच पाएंगे। यहां जीरो जोन बनाया गया है। वहीं क्वारब से वाहन रामगढ़ होते हुए खुटानी आएंगे। खुटानी से रामगढ़ क्वारब होते हुए वाहन अन्य जगह के लिए जाएंगे।
एसपी क्राइम जगदीश चन्द्र ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पुलिस को नीम करौली महाराज की सेवा का मौका मिला है। उन्होंने पुलिस को पार्किंग, यातायात, भीड़ को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी हरवंश सिंह, सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित, सीएफओ संजीवा कुमार, सीओ बलजीत भाकुनी, कोतवाल डीआर वर्मा, चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मौजूद रहे।

पहली बार गैस के भट्ठों पर तैयार होगा प्रसाद
कैंची धाम के 58वां स्थापना दिवस के लिए तैयारी पूरी हो गई है।  धाम में पहली बार गैस के भट्ठों पर मालपुओं का प्रसाद बनेगा। प्रसाद बनाने को में करीब 8 से 10 छोटे-बड़े गैस के भट्ठे लगाए गए हैं। अब तक यहां लकड़ी के चूल्हों पर मालपुआ बनाए जाते थे। 15 जून को कैंची धाम में नीब करौली बाबा के मेले में मालपुआ का प्रसाद बांटा जाता है। शुद्ध देशी घी से बने मालपुआ बनाने के यहां अलग नियम हैं। प्रसाद बनाने में वही श्रद्धालु भाग ले सकता है, जो व्रत लेकर आए और धोती, कुर्ता धारण कर उस अवधि में लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में पांच लाख की अवैध स्मैक पकड़ी
Next: धामी सरकार 2.0: यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए बजट में फोकस, कमेटी के लिए पांच करोड़ रुपयों का प्रावधान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.