Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में पांच लाख की अवैध स्मैक पकड़ी
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में पांच लाख की अवैध स्मैक पकड़ी

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

उत्‍तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद पुलिस ने अवैध स्मैक के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पुरोला थाना क्षेत्रांतर्गत दो अभियुक्तों को 41.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। स्मैक की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुरोला पुलिस और एसओजी टीम यमुना वैली की संयुक्त टीम ने नौगांव मुखबिर की सूचना पर बीती रात लीसा डिपो नौगांव रोड के पास दबिश दी। जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने चतर सिंह पुत्र शिवराम सिंह 27 वर्ष, निवासी ग्राम लिवाड़ी, मोरी व विपुल पुत्र कुमदास 26 वर्ष, निवासी मौहताड़, मोरी क्रमश: 21.36 व 20.56 सहित कुल 41.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ मौके पर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक को विकासनगर से खरीद कर मोरी, सांकरी, नैटवाड़ आदि जगहों पर अच्छे मुनाफे पर बेचने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी व पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार, चौकी प्रभारी पुरोला देवेन्द्र सिंह पंवार, विशन सिंह, जसवीर सिंह, अजय दत्त व मुकेश तोमर थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करी के 2 अभियुक्तों की जमानत याचिका ख़ारिज
Next: दो साल बाद 15 जून को लगेगा कैंची धाम में भक्तों का मेला, यातायात डायवर्ट; जानें क्या होगा खास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.