Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार को मूल रूप में संरक्षित किए जाने की कार्ययोजना के होंगे दो चरण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार को मूल रूप में संरक्षित किए जाने की कार्ययोजना के होंगे दो चरण

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
almora-news-1

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाजार को मूल रूप में संरक्षित किए जाने के लिए शासन को प्रेषित प्रस्ताव के विषय में शासन द्वारा विस्तृत आख्या तथा चरणबद्ध कार्य योजना मांगी गई है। इस संबंध में विभिन्न कार्यों को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अल्मोड़ा को निर्देश दिए कि पटाल बाजार के अंतर्गत होने वाले कार्यों जैसे रंग रोगन, साज सज्जा, कलर कोडिंग, फसाड़ आदि के बारे में नियम और शर्तें तैयार करे कि स्थानीय निवासियों तथा दुकानदारों द्वारा कार्य पूर्ण होने के उपरांत उसके रख रखाव एवं कोई अन्य परिवर्तन जिला प्रशासन/नगरपालिका की अनुमति के बिना न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्य दो चरणों में किए जाने है। प्रथम चरण में बिजली के तार, टेलीफोन के तार, पानी की लाइन जैसी यूटिलिटी को भूमिगत किया जाना है तथा दूसरे चरण में बाजार के सौंदर्य व पटाल बिछाने का कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने यूपीसीएल तथा जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमिगत होने वाली यूटिलिटी की ड्राइंग तैयार करें। इस कार्य को उन्होंने विषय विशेषज्ञों के माध्यम से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सौंपे गए कार्यों में व्यक्तिगत रुचि लेकर जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि शासन के निर्देशानुसार कार्य योजना भेजी जा सके।
बैठक में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा का सफर होगा महंगा
Next: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ली राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.