Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा का सफर होगा महंगा
  • देहरादून

चारधाम यात्रा का सफर होगा महंगा

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का सफर इस बार महंगा हो जाएगा। सात परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने सर्वसम्मति से प्रतिधाम का यात्री किराया पांच प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस वृद्धि के साथ चारधाम यात्रा का साधारण बस का प्रति यात्री किराया 3,938 रुपये हो जाएगा। अभी तक यह किराया 3750 रुपये प्रति यात्री था। मंगलवार को सुदामा मार्ग स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन के कॉम्प्लेक्स में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति से जुड़ी सात परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने डीजल, पेट्रोल, स्पेयर पार्ट्स, इंश्योरेंस, रोड टैक्स आदि में पिछले दो-तीन सालों में हुई वृद्धि का हवाला देते हुए चारधाम यात्रा का किराया बढ़ाए जाने का सुझाव रखा। बताया कि महंगाई के बाद भी यात्रा किराये में एक पैसे की वृद्धि नहीं की गई। इससे बस मालिकों को यात्रा में वाहन संचालित करना नुकसान का सौदा साबित हो रहा है। सर्वसम्मति से इस बार चारधाम यात्रा के किराये में 5 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। मौके पर संयुक्त रोटेशन अध्यक्ष संजय शास्त्री, जीएमओ अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, टीजीएमओयू अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, रूपकुंड पर्यटन समिति अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, यूजर्स रामनगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन रावत, जीएमसीसी सचिव अजय बधानी, सीमांत सहकारी संघ अध्यक्ष जगविजय सिंह पंवार, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय संचालक विनोद भट्ट, संचालक यशपाल राणा, प्रेमपाल बिष्ट, बलबीर सिंह रौतेला, जसपाल सिंह रौतेला, दीपक नेगी, जय बधानी, विनोद भट्ट, जीएमओ जनरल मैनेजर उषा सजवाण, जीएमओ इंचार्ज अरुण रावत, अनिल बरगली, देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी दवा गड्ढे में दबाने के प्रकरण में वार्ड ब्वाय के पक्ष में आया कर्मचारी संघ
Next: अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार को मूल रूप में संरक्षित किए जाने की कार्ययोजना के होंगे दो चरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.