Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ली राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक
  • देहरादून

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ली राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) की संचालन मण्डल समिति की बैठक ली। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। तथा समिति के सदस्यों के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ ही उपचाररत लोगों को गुणवक्तापूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाए, तथा भोजन की निरंतर जांच भी की जाए। उन्होंने चिकित्सालय में अटल आयुषमान कार्ड एवं आयुषमान कार्ड बनने एवं उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई जिस पर बताया गया कि चिकित्सालय में कार्ड बनाने हेतु स्टाफ रखा गया है। जिससे आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं वैध अभिलेख दिखाकर कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सालय के बायोमैडिकल वेस्ट के निष्पादन की जानकारी प्राप्त करते हुए इसकी माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औषधियों की खपत की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा सदस्यों की ओर से टैण्डर प्रक्रिया में शामिल किए जाने के अनुरोध पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष से सहमति प्राप्त करने के निर्देश समिति के सचिव प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को दिए। अपर जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सिटी स्कैन सुविधा की दर कम किए जाने हेतु हुई चर्चा पर समिति की ओर से प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जाने को कहा। साथ ही चिकित्सालय में सोलर ऊर्जा प्लान्ट लगाते हुए ऊर्जा खपत की आपूर्ति करने पर बल दिया।
इस  अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय सचिव/सदस्य डॉ० शिखा जंगपागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय जैन, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, वरिष्ठ पैथौलाॅजिस्ट/एसएमओ जिला चिकित्सालय डॉ० जे0पी0 नौटियाल, मा0 सांसद टिहरी के प्रतिनिधि विनोद खण्डूरी, मा0 विधायक राजपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि ओम कक्कड़, मा0 मेयर नगर निगम देहरादून के प्रतिनिधि आशीष नागरथ, समाज सेवक राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पटाल बाजार को मूल रूप में संरक्षित किए जाने की कार्ययोजना के होंगे दो चरण
Next: राज्य सरकार अभ्यर्थियों के हितों के लिए सदैव आगे बढ़ कर बातचीत करने एवं समाधान निकालने हेतु तत्पर : अपर मुख्य सचिव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.