Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 18 से 27 नवंबर तक हल्द्वानी-भीमताल रूट पर यातायात रहेगा बंद
  • अल्मोड़ा
  • नैनीताल

18 से 27 नवंबर तक हल्द्वानी-भीमताल रूट पर यातायात रहेगा बंद

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
default featured image

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाली हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग 18 नवंबर से 27 नवंबर तक दस दिनों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 तक पूरी तरह मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रखें।
यातायात संचालित होते समय मार्ग में पुलिस अतिरिक्त अस्थाई खंड भवाली के अधिकारी व कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात रखें। रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्ड लगाये जाएं। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुये गंतव्य को जाएंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिये हैं।
इधर लोनिवि भवाली अधिशासी अभियंता मदद मोहन पुंडीर ने बताया कि रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास पुल लोडिंग स्टील गर्डर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के ऊपरी पहाड़ी का खुदान व कटान किया जाना है। बताया दिन रात दस दिनों तक मार्ग पर कार्य होगा। मार्ग पर रात को भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपायुक्त ने जाबली से रवाना किया जनमंच प्रचार वाहन
Next: सोलन में श्री गुरू नानक देव के 552वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.