Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • उपायुक्त ने जाबली से रवाना किया जनमंच प्रचार वाहन
  • सोलन

उपायुक्त ने जाबली से रवाना किया जनमंच प्रचार वाहन

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जाबली से जनमंच प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस जनमंच प्रचार वाहन के माध्यम से धर्मपुर विकास खण्ड की 11 ग्राम पंचायतों तथा नगर परिषद परवाणू में लोगों को जनमंच में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने इसके उपरांत नगर परिषद परवाणू के सभागार में नगर परिषद परवाणू के पार्षदों तथा विभिन्न 11 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक की। बैठक में पूर्व जनमंच की गतिवधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि पेयजल, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति तथा सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध में अनेक समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका निपटारा स्थानीय स्तर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि ऐसी समस्याओं के समाधान का पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में प्रयास किया जाए।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि जनमंच स्थल पर अपने स्टाॅल में योजनाओं की पूरी जानकारी तैयार रखें। उन्होंने सभी 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निर्देश दिए कि 19 नवम्बर, 2021 तक प्राप्त शिकायतों और मांगों को अविलम्ब उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली को प्रेषित करें।
उन्होंने कहा कि सभी 11 ग्राम पंचायतों में लोगों को यह अवगत करवाया जाए कि शिकायतों एवं मांगों के विषय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करते समय आवेदक का नाम, पता, हस्ताक्षर व मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित हो। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम, पता व हस्ताक्षर रहित आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदक की जानकारी उपलब्ध होने से समस्या निवारण सुगमता से होता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं समाधान की पूरी जानकारी का अवलोकन स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनमंच में आवेदक भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि जनमंच स्थल पर कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर भी लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने इससे पूर्व जनमंच स्थल दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी ओम कान्त ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, सहायक आयुक्त परवाणू गौरव महाजन, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री, नगर परिषद परवाणू के कार्याकरी अधिकारी ललित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पतंजलि विश्वविद्यालय के ‘प्रथम दीक्षान्त समारोह’ में राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
Next: 18 से 27 नवंबर तक हल्द्वानी-भीमताल रूट पर यातायात रहेगा बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.