Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सस्पेंस हुआ खत्म, अब सात नहीं 14 जून से देहरादून विधानसभा में होगा सत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सस्पेंस हुआ खत्म, अब सात नहीं 14 जून से देहरादून विधानसभा में होगा सत्र

RNS INDIA NEWS 30/05/2022
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण(भराड़ीसैंण) के स्थान पर अब 14 जून से देहरादून में होगा। प्रदेश सरकार ने सत्र का स्थान और उसकी तारीख बदल दी है। सरकार ने विधानसभा सत्र गैरसैंण में सात जून से करने का निर्णय किया था। इस परिवर्तन का प्रमुख कारण बीच सत्र में राज्यसभा चुनाव, चारधाम यात्रा पर भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था का दबाव और सभी जिलों में चल रही पुलिस भर्ती को माना जा रहा है।

विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से इस संबंध में सचिव विधानसभा को  सूचना दे दी गई है। प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल के आदेश पर अपर सचिव महेश चंद्र कौशिवा की ओर से जारी पत्र में पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन किए जाने का जिक्र है।
विधानसभा सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि राज्य की पांचवी विधानसभा का दूसरा सत्र 14 जून  मंगलवार से 20 जून सोमवार तक देहरादून विधानसभा भवन में आहूत किया जाए। इससे पूर्व विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने सात जून से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में सत्र आहूत करने का कार्यक्रम विधानसभा सचिव को भेजा था।

दो विधायकों ने उठाई थी संशोधन की मांग
भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा सत्र के स्थान और तारीख में परिवर्तन की मांग की थी। दोनों ने ही इस संबंध में पत्र लिखा था। किशोर ने संसदीय कार्यमंत्री से तो मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा अध्यक्ष से गैरसैंण के स्थान पर देहरादून में सत्र आहूत करने का अनुरोध किया था। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से भी एक बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने गैरसैंण में सत्र न आहूत करने का आग्रह किया था।

संसदीय कार्यमंत्री ने संशोधन के दिए थे संकेत
शासन और पुलिस के अधिकारियों से चर्चा के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी सत्र की तारीख व स्थान बदलने के संकेत दिए थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सभी जिलों में पुलिस भर्ती चल रही है।
ऐसी स्थिति में गैरसैंण में विधानसभा सत्र की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होगा। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा चुनाव का भी जिक्र किया जो 10 जून को देहरादून में होना है, जबकि सत्र गैरसैंण में तय कर दिया गया था। इस दुविधा से बचाव के लिए उन्होंने सत्र का स्थान व तारीख बदलने के संकेत दिए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, उत्तराखंड में 12 जून तक पहुंच सकता है मानसून
Next: पिथौरागढ़ की दीक्षा ने बढ़ाया उत्‍तराखण्‍ड का मान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.