Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 13.58 लाख की ठगी का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

13.58 लाख की ठगी का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। वर्ष 2021 में देहरादून के एक व्यापारी से 13.58 लाख की ठगी करने के आरोपी को एसटीएफ और साइबर क्राइम की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर देहरादून न्यायालय में पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी अपने सहयोगी के साथ मिलकर बैंक का प्रतिनिधि बताकर बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों के नाम पर लोगों से करोड़ों-लाखों की ठगी करते थे। एसटीएफ एसएसपी के आदेश पर कुमाऊं की एसटीएफ और साइबर क्राइम की टीम को जांच में लगाया गया था।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 को इंदरनगर रोड़ डालनवाला देहरादून के व्यापारी राजेंद्र कुमार के साथ पॉलिसी को रिवाइज करने के नाम पर 13.58 लाख रुपये की ठगी हुई थी। आरोप था कि विशाल उर्फ विशाल भटनागर निवासी करावलनगर नई दिल्ली द्वारा एचडीएफसी बैंक का प्रतिनिधि बनाकर कॉल किया और बंद पड़ी बैंक की पॉलिसी को दोबारा चालू करने की बात कहते हुए बोनस देने का भी आश्वासन दिया। झांसे में आकर जैसे ही भेजा गया लिंक खोला गया, खाते से अलग-अलग तरीके से लाखों रुपये की ठगी हो गई थी। मामले की तहरीर आने के बाद आरोपी के विरुद्ध देहरादून थाने में मुकदमा पंजीकृत हो गया था।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर मामले की जांच कुमाऊं के साइबर क्राइम थाना पुलिस व एसटीएफ को सौंपी गई। टीम मामले की तफ्तीश करते हुए सर्विलांस के माध्यम से ठगी के मुख्य आरोपी विशाल भटनागर को प्रेमनगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया और रुद्रपुर लेकर आई। जहां आरोपी से पूछताछ के बाद टीम आरेापी को लेकर देहरादून पहुंची। जहां न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार महीने बाद भी नहीं मिला ठगी के शिकार शिक्षक को इंसाफ
Next: बॉक्सर निकिता चंद को तीन लाख का नगद पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.