Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोल्हू में तोडफ़ोड़ में 11 पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

कोल्हू में तोडफ़ोड़ में 11 पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में कोल्हू के भवन पर जेसीबी मशीन चलाकर तोडफ़ोड़ करने व महिलाओं से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार तोडफ़ोड़ में करीब 34 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सुल्तानपुर के नसीम अहमद ने पास के मोहम्मदपुर कुन्हारी में कोल्हू लगा रखा है। कोल्हू की जमीन को लेकर उनका सुल्तानपुर के ही जावेद आदि से विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले एसडीएम के आदेश पर चकबंदी विभाग की टीम पैमाइश के लिए वहां पहुंची थी। पर कोल्हू स्वामी के मौजूद न होने के कारण टीम बिना पैमाइश लौट गई थी। आरोप है कि टीम के जाने के बाद दूसरे पक्ष ने जेसीबी मशीन मंगवाई और कोल्हू में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद महिलाओं ने उनको रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। कोल्हू स्वामी नसीम अहमद ने इसकी तहरीर सुल्तानपुर चौकी की पुलिस को दी थी। नसीम के मुताबिक तोडफ़ोड़ के कारण कोल्हू के भवन और उसमें मौजूद करीब 400 कुंतल गुड़, 200 कुंतल राब सहित कुल 34 लाख रुपये का सामान नष्ट हुआ है। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार की प्राथमिक जांच में भी तोडफ़ोड़ किए जाने की पुष्टि हुई है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर पर जावेद व नफीस पुत्रगण मजहर हसन, तौसिफ पुत्र इरफान, इरफान पुत्र मोहसिन, तौसिफ पुत्र समानी, फैजान पुत्र नामालूम, शादाब व नादिर पुत्रगण इलियास, शहीद पुत्र खलील, जावेद पुत्र आबिद फक्कड़, सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं विवि ने किया नई शिक्षा नीति और अंब्रेला एक्ट का स्वागत
Next: भगवानपुर में दो दरोगा समेत 11लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.