Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) विद्यार्थी-2026 में मंगलवार को सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। रानीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख नरेश कुमार विकल ने किया। उन्होंने कहा कि सेवा के माध्यम से समाज में आत्मीयता, समरसता और आत्मविश्वास का वातावरण निर्मित होता है। संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन 28 मई से 13 जून तक किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से कक्षा नौ से 12वीं तक के 304 चयनित शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षकों, अधिकारियों, व्यवस्थापकों और कार्यकर्ताओं सहित वर्ग में 450 से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता है। प्रदर्शनी में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित सेवा प्रकल्पों, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता और आपदा राहत कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में चल रहे कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक जागरण से जुड़े प्रयासों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर वर्ग पालक सुनील, वर्ग कार्यवाह रमेश, सर्वाधिकारी प्रवीण, विभाग प्रचारक राकेश, मुख्य शिक्षक सत्येंद्र, वर्ग बौद्धिक प्रमुख अब्बल सिंह तोपाल, विभाग सेवा प्रमुख बंसी जी, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
Next: 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.