Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 05 से 09 नवंबर तक लोक संस्कृति में सराबोर जय गोल्ज्यू महोत्सव 2024 का आयोजन
  • अल्मोड़ा

05 से 09 नवंबर तक लोक संस्कृति में सराबोर जय गोल्ज्यू महोत्सव 2024 का आयोजन

RNS INDIA NEWS 03/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव 2024 का आयोजन आगामी 05 से 09 नवंबर तक किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। संस्था के अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देने का भी एक प्रयास है। इसमें विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोक नृत्य, गायन, और अन्य कलाएँ शामिल होंगी, जो युवाओं को हमारी पारंपरिक कला के प्रति जागरूक करेंगी। यह महोत्सव विशेष रूप से उन युवा पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो लोक कलाओं और विधाओं को समझने और उनसे जुड़ने का अवसर पाएंगे। सचिव प्रकाश बिष्ट ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से न केवल हमें अपनी लोक कलाओं को जीवित रखने का अवसर मिलेगा, बल्कि साथ ही विलुप्त होती कलाओं को पुनर्जीवित करने का भी प्रयास किया जाएगा। महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों के माध्यम से, हम एक ऐसा मंच प्रदान कर रहे हैं जहाँ पर लोग विभिन्न कलाओं का अनुभव कर सकेंगे और उन्हें समझ सकेंगे। संस्था द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05 नवंबर मंगलवार को गोल्ज्यू महोत्सव 2024 का उद्घाटन होगा। इसी दिन रंगोली तथा ऐपण प्रतियोगिताएं होंगी। सायंकाल में वन्दना नटराज ग्रुप तथा नव हिमालय लोककला केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्टार नाईट में सुरेश प्रसाद सुरीला, रोशन बनौला और साहिल कुमार के कार्यक्रम होंगे। 06 नवंबर बुधवार को दिन में लोक गीत प्रतियोगिता, लोकनृत्य प्रतियोगिता होंगी। सायंकाल में कत्थक कार्यक्रम और हिलजात्रा तथा स्टार नाईट में राकेश खनवाल और रूचि आर्य प्रतिभाग करेंगे। 07 नवंबर को हिमकुन्ज ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तथा स्टार नाईट में इन्दर आर्या, नवीन पाठक प्रस्तुति देंगे। 08 नवंबर को शिप्रा जोशी का लोकनृत्य, लोककला दर्पण के कार्यक्रम होंगे तथा स्टार नाईट में दिवान कनवाल, महिपाल मेहता की प्रस्तुति होगी। 09 नवंबर को दोपहर में कुमाऊंनी महिला नृत्य प्रतियोगिता, कुमाऊंनी परिधान प्रतियोगिता, लोकनृत्य फाइनल प्रतियोगिता तथा राइजिंग लाइट यूनियन की प्रस्तुति होगी। वहीं सायंकाल में साईं डांस अकादमी, संस्कार सांस्कृतिक समिति, हिमाद्रि नट कला समिति की प्रस्तुतियां होंगी। स्टार नाईट में प्रियंका राजन एन्ड द म्यूजिकल जर्नी तथा सूरज प्रकाश की प्रस्तुति होगी। यहाँ पत्रकार वार्ता में समिति अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सचिव प्रकाश बिष्ट के साथ में पूरन रौतेला, रवि रौतेला, ललित मोहन बिष्ट, अमर बोरा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: एक लाख से अधिक की नकदी के साथ 12 जुआरी दबोचे
Next: पिकअप वाहन से 03 लाख का गांजा बरामद, 02 तस्कर पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.