Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन वर्ष तक मासिक निवेश पर कमाई का झांसा दे लोगों से ठगी
  • देहरादून

तीन वर्ष तक मासिक निवेश पर कमाई का झांसा दे लोगों से ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  तीन वर्ष तक मासिक निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का झांसा देकर कई निवेशकों से ठगी की गई। ठगी एलबीएस नगर कांवली में जनहित निधि लिमिटेड नाम से कार्यालय खोलकर हुई। मामले में कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। रूप देवी और शिव शंकर पासवान निवासी कांवली रोड ने कोर्ट में अपील की। अपील में कहा कि कांवली में जनहित निधि लिमिटेड का वर्ष 2020 में कार्यालय खोला गया। निवेशकों को बताया गया कि तीन वर्ष तक मासिक पांच हजार रुपये निवेश करने पर रकम काफी बढ़ाकर वापस दी जाएगी। दोनों पीड़ितों ने जुलाई 2020 में निवेश शुरू किया। जून 2023 में निवेश अवधि पूरी होने पर अपनी रकम और बढ़ी राशि मांगी। उन्हें राशि वापस नहीं की गई। लिगल नोटिस भेजे तो वह डाक से वापस आ गए। तब पीड़ितों के जांच कराने पर पता लगा कि इस कंपनी का कोई अस्तित्व नहीं है और न ही कोई शाखा है। जबकि, आरोपियों ने कंपनी का मुख्यालय मुरादाबाद में बताया। पीड़ितों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सीधे केस दर्ज नहीं किया। तब कोर्ट की शरण ली। दोनों पीड़ितों ने कहा कि उनसे कुल 2.08 लाख रुपये की ठगी गई है। कंपनी ने कई अन्य लोगों भी इस तरह ठगा है। कोर्ट के आदेश पर मामले मे कंपनी के प्रबंधक, संचालक से जुड़े उमेश कुमार और श्यामा शर्मा निवासी कांवली रोड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल सीबीएस अधिकारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
Next: घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.