Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकसेवक से गालीगलौच व शांतिभंग मामले में दोषी पर लगा जुर्माना
  • अल्मोड़ा

लोकसेवक से गालीगलौच व शांतिभंग मामले में दोषी पर लगा जुर्माना

RNS INDIA NEWS 01/07/2025
judge hammer

अल्मोड़ा। विकासखंड कार्यालय में आयोजित एक सरकारी शिविर के दौरान पंचायत सचिव के साथ गालीगलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी हीरा सिंह पटवाल निवासी कोट्यूड़ा ताल चौखुटिया को राजेन्द्र कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वाराहाट कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दंडित किया है। अदालत ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 के तहत 2500 रुपये और धारा 352 के तहत 5000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर उसे क्रमशः एक और दो महीने का साधारण कारावास भुगतना होगा। मामला 26 जुलाई 2024 का है, जब चौखुटिया ब्लॉक कार्यालय में आयोजित एक शिविर में आरोपी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुबोध कांडपाल पर ब्लॉक प्रमुख के नाम से एक प्रस्ताव जबरन दर्ज कराने का दबाव डाला। जब सचिव ने प्रक्रिया का हवाला देते हुए प्रस्ताव दर्ज करने से मना किया, तो आरोपी गालीगलौच पर उतर आया और धमकी देने लगा। घटना की जानकारी सचिव ने अन्य ग्राम पंचायत अधिकारियों को दी, जिन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी इसी तरह से अधिकारियों को धमका चुका है। घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई और पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 और 352 के तहत आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान कुल 9 गवाह पेश किए गए। सहायक अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार आर्य की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और दस्तावेजों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 02 अगस्त को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
Next: कांवड़ मार्ग में स्थित खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम, लाइसेंस और पहचान पत्र दिखाना जरूरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.