Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • एसडीएम को विधायक से है जान का खतरा……
  • उत्तरकाशी

एसडीएम को विधायक से है जान का खतरा……

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

उत्‍तरकाशी।

पुरोला के एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ तहरीर देते हुए खुद को भाजपा विधायक से जान का खतरा बताया है।
एसडीएम ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके साथ रख अभद्र भाषा का प्रयोग करके नोकझोंक तथा एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी तक दी जा रही है।
थाना पुरोला में दी गयी तहरीर में एसडीएम सैनी ने लिखा है कि उपर्युक्त विषयक अवगत करना है कि दिनाँक 21.05.2022 को नगर पंचायत पुरोला द्वारा निकाय क्षेत्रार्न्तगत अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इसके अतिरिक्त विधायक द्वारा दिनांक 21.05.2022 को लगभग 10.00 बजे मुझे विश्राम गृह पुरोला मे आने को कहा गया, किन्तु मेरे द्वारा रात्रि समय अधिक होने के कारण असमर्थता व्यक्त की गयी। चूँकि मुझे विश्वस्त सूत्रों से विज्ञ हुआ था कि विधायक एवं उनके राजनैतिक मित्र मेरे साथ किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर बदतमीजी कर सकते है। अगली तिथि को प्रातः मैं विधायक से मिलने गया तथा विधायक द्वारा मुझे विश्राम गृह में मिलने से मना किया गया तथा मुख्य बाजार में ही मिलने को कहा गया तथा श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला द्वारा दिनांक 22.05.2022 को मुख्य बाजार पुरोला में हंगामा किया गया एवं इनके समर्थको द्वारा उप जिलाधिकारी पुरोला मुर्दाबाद की नारेबाजी की गयी, साथ ही मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर नोंक-झोंक की गयी तथा विधायक समय-समय पर मुझ पर कार्यालय में अवैध कार्य करवाये जाने का अनावश्यक दबाब बनाते रहते हैं तथा यह कथन का उपयोग करते है कि मैं यहाँ का विधायक हूँ आपको मेरी प्रत्येक बात माननी होगी।

इस प्रकार के घटना कम में विधायक द्वारा आवेश में आकर मेरे विरूद्ध कृष्णा राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी के माध्यम सें सोशल मीडिया पर भ्रामक शिकायती पत्र डलवाये जा रहे हैं। उक्त पुराने शिकायती पत्र आज की तिथि दिनॉक 28.05.2022 को सोशल मीडिया पर डाले जाने के कारण मेरी व्यक्तिगत एवं विभाग की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही विधायक के स्तर से मुझे हत्या करवाये जाने की धमकी (जिससे कि मेरी जान को खतरा है) तथा एस०सी० / एस०टी० एक्ट अर्न्तगत मुकदमा दर्ज करवाये जाने इत्यादि कई प्रकार की धमकियाँ भी प्राप्त हो रही है, चूँकि पूर्व मे परगना पुरोला क्षेत्रार्न्तगत उप जिलाधिकारी आवास जैसे स्थानों में आगजनी जैसी घटनाऐं घटित हो चुकी है तथा मेरे पूर्ववर्ती उप जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार की घटनाऐं भी घटित हुयी हैं, जिसके दृष्टिगत भविष्य मे यदि मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला की रहेगी।
अतः अनुरोध है कि मेरे उपरोक्त प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुये कृष्णा राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी एवं दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला के विरूद्ध मेरे विरूद्ध उपरोक्त साजिश रचने तथा मेरी निजी / व्यक्तिगत एवं विभाग की छवि धूमिल करने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करने का कष्ट करें। एसडीएम की इस तहरीर के बाद खलबली मची हुयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुस्साए वकीलों ने लगाया जाम
Next: जिस जिले का होगा बेरोजगार उसी को मिलेगी नौकरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.