Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जिस जिले का होगा बेरोजगार उसी को मिलेगी नौकरी
  • उत्तराखंड

जिस जिले का होगा बेरोजगार उसी को मिलेगी नौकरी

RNS INDIA NEWS 28/05/2022
rns featured image new

देहरादून। सेवायोजन विभाग जल्द आउटसोर्सिंग एजेंसी में बदलेगा। इस संबंध में शासन से मांगा गया प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आउटसोर्स पदों के लिए जिला स्तर पर भर्तियां होंगी। इसमें दूसरे जिलों के युवा आवेदन नहीं कर सकेंगे। अफसरों का कहना है इससे रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं को गृह जनपद में नौकरी मिलने के साथ ही अनावश्यक खर्च भी कम होगा।
सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाने की कवायद 2018 में शुरू हुई थी लेकिन तब से मामला लटका हुआ है। अब कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इसे जल्द धरातल पर उतारने के आदेश अफसरों को दिए हैं। बीते दिनों बहुगुणा ने अफसरों की बैठक में कहा था कि प्रस्ताव ऐसा हो जिसमें युवाओं को रोजगार के लिए भटकने की आवश्यकता न पड़े। सेवायोजन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कौशल विकास मंत्री के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार किया गया है।

ये हैं अहम बिंदु
-जिस जिले में आउटसोर्स कर्मचारियों की जरूरत होगी, उसी जिले में पंजीकृत बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी।
-एक पद के लिए कम से कम दस प्रतिभागी लिए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
-डीएम को विशेषाधिकार होगा कि वे भर्ती में इंटरव्यू अनिवार्य करा सकते हैं।

अब तक ये थीं दिक्कतें
-उपनल, पीआरडी जैसी आउटसोर्स एजेंसियों में कम भर्तियां निकलने से रोजगार मिलने में परेशानी।
-आउटसोर्स एजेंसियों की जानकारी न होने से कई बार रोजगार के मौके हाथ से निकल जाते हैं।

सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाने का नया प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नये प्रस्ताव के अनुसार आउटसोर्स पदों पर होने वाली भर्तियां अब केवल जिला स्तर पर की जाएंगी।
वाईएस रावत, सहायक निदेशक सेवायोजन विभाग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम को विधायक से है जान का खतरा……
Next: केदारनाथ यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.